चाहत की चाय...
वो भी एक चाय थी,
हर मुश्किल में मेरे साथ थी,
कभी गर्म तो कभी ठंडी थी
फिर भी मेरा सहारा थी।
वो भी एक चाय थी...
आज भी वही है
ना जाने क्या घड़ी है,
कौन बताएगा इसको
की यहा सबको अपनी ही तो पड़ी है।
अपना ही दर्द घुट घुट कर पिलाती थी।
कभी अपनी तो कभी उसकी याद दिलाती थी।
क्या पता अगली मुलाकात कब और कहा होने वाली थी।
गुजर गए वो दिन भी अपनी याद में रुलाती थी।
वो भी एक चाय थी....
सुबह-शाम अपने ही ढंग में तयार थी।
कभी काली तो कभी सावली थी।
किसी को शक्कर की तो किसी को गुड़ की थी।
जीवन की वो तो एक संजीवनी थी।
वो भी एक चाय थी...
सोचा की थोड़ासा उसे पिकर देखू
चुसकी उसके प्यार की
सुर सुनाकर अंतर्मन की
ठिठुराती हुई चली जाती थी।
वो भी एक चाय थी...
हर एक इंजीनियर इसी का प्यासा था।
अपने किरदार में लगाए यही एक झासा था।
उलझनों का पता नहीं लेकिन
बहुत कुछ सुलझकर जाती थी।
वो भी एक चाय थी..
किसी को घर की, तो किसी को बाहर की ज्यादा पसंद थी।
अपनी ही गुनगुनाहट में वो उबलती थी ।
गर्म गर्म कैसे कप में समाती वो,
जरा थोड़ी ठंडी तो होने दीजिए साहब वरना
हर एक के मुंह को जलाती थी।
हर एक दफ्तर में इसीपर सेटिंग चलती थी।
हररोज इसिपर बात बनती थी ।
काम करने जाए तो बिच मे ही आती थी।
वो भी एक चाय थी...
सोचा था कि आज फिर उससे मिलूंगा
वहीं एक क्रिमरोल और आधे बिस्कुट के साथ
जाने क्या होगी उससे बात
क्या रखु अब में तुझसे तेरी फरियाद ।
शायद, लगता है कि तू अब भी मेरी जान थी।

👆👍👌
ReplyDeleteThanks
Delete👌🍵
ReplyDeleteThanks 👍
Deleteबहोत खूब
ReplyDeleteधन्यवाद..
Delete✍️✍️💯
ReplyDeleteधन्यवाद🙏
DeleteWah wah
ReplyDelete👌👌👌👌
ReplyDeleteधन्यवाद🙏
Delete🙏
ReplyDelete